चोट के कारण जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, शार्दुल और दीपक को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दौरा शुरू करने से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसकी पेस बैटरी के मुख्य सदस्य जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर टीम में शामिल किए जा सकते हैं। बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मालाहाइड मैदान में हुए मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान बुमराह के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। इस कारण अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज में बाहर बैठना पड़ेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tSVwjQ

Comments

Popular posts from this blog

Jimmy Kimmel breaks down on air over ICE killing of Alex Pretti, says ‘every day is a nightmare now’