141 साल में 1000 टेस्ट खेलने वाला पहला देश बनेगा इंग्लैंड, हर साल औसतन 7 टेस्ट खेले

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच क्रिकेट टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान टीम का अब तक का 1000वां टेस्ट मैच होगा। क्रिकेट का जनक इंग्लैंड 1000 टेस्ट खेलने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा। इस मुकाम तक पहुंचने में इंग्लैंड को 141 साल का समय लगा। इतिहास का पहला टेस्ट मैच 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने अब तक 999 टेस्ट खेल लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम 812 टेस्ट मैच ही खेल पाई है। यह दोनों टीम अब भी टेस्ट क्रिकेट को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है। इंग्लैंड ने सालाना औसतन 7 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने सालाना औसतन 6 टेस्ट मैच खेले हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NUm4cF

Comments

Popular posts from this blog

Jimmy Kimmel breaks down on air over ICE killing of Alex Pretti, says ‘every day is a nightmare now’