BPL: इलेक्शन की वजह से अब अगले साल जनवरी में होगी बांग्लादेश क्रिकेट प्रीमियर लीग

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने कहा है कि देश में आम चुनावों को देखते हुए इस साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) का आयोजन अगले साल जनवरी में किया जाएगा। आमतौर पर इस लीग का आयोजन अक्टूबर महीने में किया जाता है। माना जा रहा है कि बांग्लादेश में आम चुनाव दिसंबर में होंगे। इसकी वजह से इस लीग के छठवें संस्करण की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। लिहाजा, अब टूर्नामेंट का आयोजन 2019 में 5 जनवरी से कराने का फैसला लिया गया है। इस बारे में फ्रेंचाइजीस और लीग की गवर्निंग काउंसिल के बीच सहमति बन चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M5p2dZ

Comments

Popular posts from this blog

Jimmy Kimmel breaks down on air over ICE killing of Alex Pretti, says ‘every day is a nightmare now’