बांग्लादेश की 9 साल में एशिया के बाहर पहली सीरीज जीत, विंडीज को 18 रन से हराया

ओपनर तमीम इकबाल (103) के 11वें वनडे शतक की मदद से बांग्लादेश ने तीसरे वनडे मैच में विंडीज को 18 रन से हराया। इसी के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह बांग्लादेश की 9 साल में विदेशी जमीन पर पहली सीरीज जीत है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 301 रन बनाए। जवाब में विंडीज की टीम 6 विकेट पर 283 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के तमीम को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। तमीम ने 124 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के जमाए। महमूदुल्ला ने नाबाद 67 रन की पारी खेली। विंडीज की ओर से क्रिस गेल ने 73, शाई होप ने 64 और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 74 रन बनाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LSvKax

Comments

Popular posts from this blog

Jimmy Kimmel breaks down on air over ICE killing of Alex Pretti, says ‘every day is a nightmare now’