कोहली के पास टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज बनने का मौका, पर वॉन ने इंग्लिश टीम से कहा- चुनौती दो, गुस्सा दिखाओ

बर्मिंघम. इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में विराट कोहली के पास नंबर वन बल्लेबाज बनने का मौका है। भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से पीछे हैं, जो इस वक्त टेस्ट में नंबर वन हैं। स्मिथ पर बॉल टेम्परिंग के आरोप मेें 12 महीने का बैन लगाया गया है। स्मिथ के 929 और कोहली के 903 प्वाइंट हैं। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की मौजूदा इंग्लिश टीम को दी सलाह कोहली को टॉप पोजिशन पर पहुंचने के आड़े आ सकती है। वॉन ने मेजबान टीम से कहा कि वह विराट कोहली को गुस्सा दिखाए और चुनौती पेश करे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uY4u0A

Comments

Popular posts from this blog

Jimmy Kimmel breaks down on air over ICE killing of Alex Pretti, says ‘every day is a nightmare now’